बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

शादी के मंडप से दूल्हा उठा ले आयी योगी की पुलिस

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बिजनौर – अपनी पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने के बाद दूसरी शादी रचाने चले दुल्हे के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस चोटी-शेहरे की रश्म से ही उसे उठाकर थाने ले आई और लॉकअप में बंद कर दिया।

मामला जनपद बिजनौर के चाँदपुर नगर का है। चाँदपुर के मौहल्ला मुफ़्तीसराय निवासी फिरदौस की शादी 3 वर्ष पूर्व कस्बा बास्टा निवासी सलीम से हुई थी। आरोप है कि सलीम दहेज का लालची था। दहेज के लालच में उसने अपनी पत्नी फिरदौस के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिस पर फिरदौस के परिजन उसको अपने घर ले आए थे। सालों से अपने मायके में रही फिरदौस को सूचना मिली कि उसका पति मंगलवार को दूसरी शादी रचाने जा रहा है।

जिसके बाद गुस्साई फिरदोस ने चांदपुर महिला थाने में अपने पति के खिलाफ दूसरी शादी रचाने व शरीयत के खिलाफ चलने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शादी समारोह से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पीड़ित महिला फिरदौस ने बताया कि उसके एक छोटा सा मासूम बेटा है। जिसकी गुजर-बसर करना उसके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। बावजूद इसके उसके पति को दूसरा निकाह करने की सूझ रही है। उधर पुलिस आरोपी दूल्हे से पूछताछ में जुटी हुई है।

महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button