गोंडा – मनकापुर पुलिस एवं एसओजी द्वारा अंतर्जनपदीय एटीएम चोर गैंग के सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 एटीएम कार्ड 3 ब्लैंक कार्ड एक शिफ्ट डिजायर गाड़ी दो मोटरसाइकिल अवैध असलहे के साथ 51 हजार नकदी सहित लगभग 9 लाख की संपत्ति बरामद की गई है बताते चलें पिछले कई दिनों से एटीएम चोर गैंग पूरे शहर में सक्रिय था यह गिरोह अब तक गोंडा बस्ती अयोध्या के आसपास के कई इलाकों में लगे एटीएम पर घटना को अंजाम दे चुका है।
वह एटीएम के अंदर जाकर ग्राहकों से उनका पैसा ना निकलने की बात कहकर उनके एटीएम को बदल दिया करते थे तथा उनके साथ फ्रॉड किया करते थे इस गिरोह का मास्टरमाइंड अखिलेश पांडे के साथ उनके अन्य साथी सुशील विश्वकर्मा एवं लल्लू विश्वकर्मा के ऊपर गोंडा अयोध्या बस्ती आदि जनपदों में कई अपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।
गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के आदेशानुसार आज मनकापुर पुलिस की टीम के साथ एसओजी टीम के पुलिसकर्मियों ने आज मनकापुर में घेराबंदी कर एटीएम गिरोह के सरगना सहित अन्य तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को कड़ी पूछताछ के लिए न्यायालय भेजा गया है जहां से उन्हें जेल के लिए रवाना किया जाएगा।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















