बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा के नेतृत्व में विश्व विकलांग दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को एजाज अली हाल बिजनौर में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा व संचालन जिला प्रभारी संजीव चौधरी व पूर्व जिला अध्यक्ष रियासत राजा ने संयुक्त रुप से किया। जिसमें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर को दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि तीन दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विकलांगों की जनविरोधी नीति के कारण विकलांग जन विश्व विकलांगता दिवस को काला दिवस के रूप मनाया तथा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया केंद्र और राज्य सरकार ने अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की तो हम चुनाव बहिष्कार करेंगे। किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे। अगर जो पार्टी विकलांगों के हित की बात करेगी। हम उसी को वोट देंगे वरना चुनाव का बहिष्कार करेंगे।उत्तर प्रदेश में विकलांगों की संख्या 90 लाख से ज्यादा है। तथा देश में 11 करोड़ विकलांगो की संख्या है। लेकिन केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने विकलांगों के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं की।

केवल विकलांग को दिव्यांग नाम देकर विकलांगों का उपवास उड़ाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि दिसंबर माह के लास्ट में एक भव्य प्रोग्राम किया जाएगा। जिसमें विकलांग,वृद्धा, विधवा,गरीब,महिला वर्ग को कंबल, लिहाफ,गरीब,विकलांग,महिलाओं को सिलाई मशीन तथा दिव्यांगों को व्हीलचेयर,कैलिपर्स,वैशाखी,ट्राई साइकिल आदि निशुल्क वितरण किए जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि प्रदेश में विकलांग आयोग का गठन किया जायें। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को जमीनी स्तर पर लागू किया जाए विकलांगो का आरक्षण 4% से 10% व विकलांगो की यूडी आईडी कार्ड देश की समस्त परिवहन निगमों जैसे बसे, ट्रेनों,जलयानो एवं वायुयानो में छूट सहित समस्त भारत में मान्य कराने की अनिवार्य व्यवस्था करायी जाए।विकलांगो की पेन्शन 500 से 5000 व प्रदेश के सभी चालक परिचालक द्धारा विकलांगो को देख कर बस ना रोकना, विकलांगो को देखकर बस रुकवाना व विकलांगो के साथ चालक परिचालक द्धारा की जा रही अभ्रद्रता रुकवाई जायें।प्रदेश के सभी विकलांगो के आयुष्षमान कार्ड बनाए जायें।

प्रदेश के समस्त विकलांग कन्याओं एवं युवाओं की शादी अनुदान राशि कम से कम 2 लाख की धनराशि लाभार्थी के खाते में डाली जाए।
इस मौके पर में ,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा निशा सिंह,जिला उपाध्यक्ष शबाना खातून,जिला महासचिव सलमा परवीन,जिला कोषाध्यक्ष गुरु वचन सिंह,तहसील अध्यक्ष धामपुर निरंजन सिंह,नगर अध्यक्ष नगीना नदीम अहमद वरिष्ठ जिला सचिव सचिव सत्य प्रकाश सिंह ऋषि पाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर तुलसी सिंह आदि मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button