उत्तराखंड
Trending

चमोली जनपद पुलिस द्धारा महिला NCC की. कैडेटो को दिया गया महिला सुरक्षा साइबर अपराधों का ज्ञान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चमोली – पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया द्वारा अपराधियो पर नकेल कसने के साथ महिला अपराध, साइबर अपराध. आदि के प्रति आम जनता में जागरुकता हेतु गाँवो तथा अन्य संस्थानों व स्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए थे. उक्त के क्रम में एक. साझू. प्रयास पुलिस. वाला. गुरजी. का. साथ यानि आपका औऱ पुलिस का सामूहिक प्रयास की थीम के परिपेक्ष्य में महिला हेल्पलाइन व वर्चुअल पुलिस स्टेशन द्वारा आज दिनांक 12/01/2022 को पुलिस लाइन में राजकीय़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की महिला एन.सी.सी कैडेटो को महिला संबंधी. अपराधों तथा साइबर. अपराधों के बारे में जानकारी दी गयी।

उक्त जागरुकता कार्यक्रम में महिला कैडेटो को किसी भी प्रकार के महिला सम्बन्धी अपराधों के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप,महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों,लडकियों को गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर डायल 112 पर कॉल किये जाने हेतु बताया। साथ ही वर्चुअल पुलिस स्टेशन द्धारा सभी को वर्तमान में चल रहे साइबर अपराध के दौर के बारे में सभी को जागरुक किया गया। साइबर संबंधी टिप्स दिये गये व साइबर संबंधी अपराध होने पर तुरंत साइबर हैल्पलाइन नम्बर 155260 पर कॉल करने हेतु बताया गया।

Women NCC by Chamoli District Police. Knowledge of women security cyber crimes given to cadets

कैडेटों को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, ए.टी.एम./ बैंक फ्रॉड, साइबर क्राइम आदि से जगरूक किया तथा अलग-2 क्षेत्रों में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने एवं प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिये इस अवसर पर उपस्थित सभी कैडेटो द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन किया गया व सभी को जनपद पुलिस द्धारा मास्क वितरित किये गये। जनपद चमोली पुलिस के स्तर से इस प्रकार के महत्तवपूर्ण जागरुकता कार्यक्रम निरन्तर चलाये जाते रहेंगे

इस अवसर पर प्रभारी हेल्पलाइन मीता गुसांई,म0का0 पिंकी, कां0 राजेन्द्र आदि मौजूद थे वही चमोली पुलिस आम जनता से अनुरोध करती है अगर आपके पास किसी भी अपराधी के बारे में कोई जानकारी हो या किसी नशा कारोबारी के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखे आप तो तुरंत ही चमोली पुलिस से संपर्क करें उस जानकारी को अपनी पुलिस के साथ साझा करें अपने शहर को अपराध मुक्त करने में सहयोग करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button