भाकियू कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक लोनिवि के बंगले पर आयोजित

अफजलगढ़ – भाकियू कार्यकर्ताओं की एक मासिक बैठक लोनिवि के बंगले पर आयोजित की गई जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। वहीं ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी द्वारा ब्लाक अफजलगढ़ कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बुधवार को कालागढ़ अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित नगर में लोनिवि के बंगले पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की एक मासिक बैठक लोनिवि के बंगले पर आयोजित की गई जिसमें धान क्रय केंद्रों पर ना होने के कारण किसानों के सामने गम्भीर समस्या, जंगली जानवरों द्वारा किये गये जान माल के नुकसान का मुआवजा न मिलने के कारण किसानों में रोष है,आवारा छोटे पशुओ द्वारा किसानों की फसलों का नुकसान किया जा रहा है लेकिन खण्ड विकास अधिकारी अफजलगढ़ का इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है
गेहूं व लाई का भारी बारिश से हुऐ नुकसान का मुआवजा दिलाया जाये,एमएसपी को अतिशीघ्र लागू करे जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वही ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी द्वारा ब्लाक अफजलगढ़ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए ब्लाक महासचिव सरदार मुख्तियार सिंह निवासी मीरपुर घासी, संगठन मंत्री राजकुमार सिंह निवासी सादकपुर, ब्लाक उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह निवासी बनियावाला, विरेन्द्र सिंह निवासी नाबका, सरदार गुरजीत सिंह निवासी चौहड़वाला, सरदार भरपूर सिंह निवासी रसूलाबाद,राणा सिंह निवासी छजमलवाला तथा सचिव गुरदेव सिंह निवासी फतेहपुर धारा को मनोनीत किया गया है।
जिसमें बैठक की अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह व संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी ने सभी किसान भाइयों से और आम जनमानस से अपील की है कोविड-19 का भी ध्यान रखें घर से अगर कहीं बाहर जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं और वैक्सीनेशन अवश्य ही कराएं खुद भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें के अलावा मुख्तियार सिंह,बिजेन्द्र सिंह,राणा सिंह, बलजीत सिंह,मदन राणा, परशुराम, ऋषिपाल सिंह, गुरमीत सिंह, लवप्रीत सिंह, बलवीर सिंह, गजराज सिंह, हरपाल सिंह तथा बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















