उत्तरप्रदेश
Trending

बढ़ापुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध भट्टी सहित एक हजार लीटर कच्ची किया जब्त

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

अफजलगढ़ – आचार संहिता लागू होते ही 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देश पर एसपी ग्रामीण राम अर्ज,सीओ सुनीता दहिया,सीओ नगीना सुमित शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने रामगंगा नदी के किनारे बढ़ापुर अफजलगढ़ की सीमा के नजदीक जंगलों में ड्रोन कैमरे से कच्ची शराब माफियाओं की तलाश कर कांबिंग की बढ़ापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को एक अवैध भट्टी सहित एक हजार लीटर कच्ची के साथ धर दबोचा।

वही पुलिस ने जंगल में दस हजार लीटर लाहन भी नष्ट किया। बुधवार की देर सांय बढ़ापुर अफजलगढ़ सीमा पर स्थित रामगंगा नदी किनारे जंगलों में एसपी ग्रामीण राम अर्ज,सीओ सुनीता दहिया,सीओ नगीना सुमित शुक्ला,कोतवाल अफजलगढ़ मनोज कुमार सिंह, रेहड़ थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार भाटी,बढ़ापुर थानाध्यक्ष अनूज कुमार तोमर,शेरकोट थानाध्यक्ष मनोज कुमार, कालागढ़ थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में ड्रोन कैमरा उड़ाकर जंगल में कांबिंग ऑपरेशन कर कच्ची शराब माफियाओं की गतिविधियों को चेक किया पांच थानों सहित भारी पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से जंगल में कच्ची शराब माफिया की गतिविधियाें पर कांबिंग ऑपरेशन किया। बढ़ापुर के जंगल से एक आरोपी को अवैध भट्टी सहित एक हजार लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। वही पुलिस ने जंगल में दस हजार लीटर लाहन भी नष्ट किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगतार सिंह पुत्र पठाना सिंह निवासी गांव मधपुरी थाना बढ़ापुर बताया। एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इस लिए आज अफजलगढ़ बढ़ापुर के सीमा के नजदीक रामगंगा नदी के किनारे जंगल में कच्ची शराब माफिया की गतिविधियाें पर कांबिंग ऑपरेशन किया गया है जिसमे बढ़ापुर क्षेत्र से एक आरोपी को भट्टी के साथ धर दबोचा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगतार सिंह पुत्र पठाना सिंह निवासी गांव मधपुरी थाना बढ़ापुर बताया क्षेत्र में किसी भी कीमत पर कच्ची शराब नहीं बिकने दी जायेगी कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

इस अवसर पर सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया,सीओ नगीना सुमित शुक्ला के अलावा कोतवाल अफजलगढ़ मनोज कुमार सिंह, रेहड़ थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार भाटी,बढ़ापुर थानाध्यक्ष अनूज कुमार तोमर, शेरकोट थानाध्यक्ष मनोज कुमार, कालागढ़ थानाध्यक्ष उमेश कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा वही बिजनौर पुलिस आम जनमानस से आग्रह करती है अगर आपके पास किसी भी अपराधी की सूचना हो या कहीं नशाखोरी का कारोबार के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखें तुरंत ही अपनी पुलिस से संपर्क करें और जानकारी को साझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी

मनदीप जोशी की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button