आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार
कन्नौज – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद में आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मा0 प्रभारी सचिव/ सिविल जज(सी0डि0) सुश्री शाम्भवी यादव द्वारा विधिक साक्षरता एवं अन्य शासन की जनहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु एन0सी0सी0 कैडेट्स की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में आहूत करते हुए उनकव जनता के मध्य जाकर विधिक साक्षरता हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने एवं जरूरत मंद व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि एन0सी0सी0 के अंतर्गत आपका महत्व समाज को सही मार्ग प्रदर्शित करने हेतु और अधिक हो जाता है। उन्होंने कहा कि विधिक की जानकारी देने के साथ ही जनता के मध्य शासन द्वारा उनके उत्थान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की भी संकिलित जानकारी उनके मध्य पहुंचाना ही अमृत महोत्सव की सार्थकता को सिद्ध करेगा।

इसी क्रम में मा0 न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तिर्वा श्री ऋषभ चतुर्वेदी द्वारा भी जिला कारागार का निरीक्षण किया एवं वहां उपस्थित कैदियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी। उन्होंने जिला कारागार में कैदियों को पम्पलेट का वितरण किया एवं जिला जेल आओगी के समीपवर्ती ग्रामों में भी पम्पलेट वितरित करते हुए सभी को विधिक साक्षरता हेतु मौखिक जानकारी भी दी गयी एवं उसमें गरीब असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक साहायत दिए जाने हेतु उनकी प्रविष्टियां भी अंकित की गई जिससे उनको विधिक साहायता दी जा सके।


















