AIRA NEWS NETWORK – दारुल उलूम देवबंद के कार्यवाहक मुहतमिम और जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी,अमीर उल हिंद, का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में जुमे की दोपहर को इंतकाल हो गया था। वह 76 साल के थे। उनके इंतकाल की खबर से इस्लामिक जगत और देश दुनिया में उनके लाखों चाहने वालों गम की लहर दौड़ गई। आज की ताजयती मीटिंग मैं हजरत की जिंदगी और उनकी खिदमत, कौम और मिल्लत के लिए उनकी कुर्बानियों पर रोशनी डाली गई, 9 साल पहले हजरत का हल्द्वानी आना हुआ था।
रेशमी रुमाल तहरीक के 100 साल पूरे होने पर हल्द्वानी में हजरत ने मस्जिद बंजारआन में, बयान किया, हमारे होटल रोशन ताज का उद्घाटन करने के बाद घर पर तशरीफ लाए थे, , उस वक्त मेरे वालिद मोहतरम ने हजरत के सामने मुझे यह हुकुम दिया के हजरत का साथ कभी नहीं छोड़ना और हजरत का हाथ , पकड़ कर रखना, हजारों खूबियों के मालिक, अजीम रहनुमा, दयानतदारी पाक़ीज़ा जिंदगी के साथ कौम और मिल्लत की खिदमत, करते हुए इस दुनिया से रुखसत हो गए। इन्हें हम कैसे भूल पाएंगे कभी नहीं अल्लाह ताला मरहूम की मगफिरत फरमाए, उनके दर जात को बुलंद फरमाएं, और उनके घर वालों को सब्र जमील अता फरमाए और उम्मत को उनका बदल अता फरमाए।
आमीन सुम्मा आमीन, मीटिंग में शिरकत करने वालो मैं अब्दुल कादिर फार्मर प्रदेश सचिव जमीयत उलेमा ए हिंद उत्तराखंड , मौलाना जलीस अहमद कासमी नायब सदर , मौलाना अब्दुल बासित साहब, मौलवी हारून साहब, अब्दुल बारी फार्मर, एहतेशाम खलील, मोहम्मद समीर, मोहम्मद नबी, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद फुरकान मोहम्मद लोकमान ने शिरकत की।


















