पार्टी के विकास कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें
AIRA NEWS NETWORK – टीम मोदी सपोर्टर के पारस जैन ने आम जनमानस से मतदान करने का आह्वान किया वही अपनी पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और अपनी पार्टी के लिए सहयोग मांगा पार्टी के विकास कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें
बिजनौर।पारस जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत एवं सह संयोजक छेत्रिय सोशल मीडिया सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी (उ.प्र.) व पूर्व सोशल मीडिया जिला मीडिया प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांतों पर भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और यही प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहा है आम जनमानस को ज्यादा से ज्यादा योजना और लाभ मिल सके पारस जैन ने आगे और बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पौने 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश की सूरत बदल दी है
ऐसा पहली बार हुआ है कि माफिया,अपराधी सरकार के सामने घुटने टेक रहे हैं कभी उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों की तूती बोलती थी प्रशासन और पुलिस उन पर हाथ रखने से बचते थे परंतु विगत साढ़े 4 वर्षों में कायाकल्प हो गया है न सिर्फ माफिया पर कार्रवाई हुई बल्कि उनका सहयोग करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया और इनकी अवैध इमारतें ध्वस्त की गई अपराधियों को दंड दिलाने में भी प्रदेश काफी आगे रहा है प्रदेश में बहुत से आम जनमानस के लिए कई योजना चलाई हैं
ताकि उन योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल सके इसी क्रम में कुछ योजनाएं आम जनमानस के लिए बहुत उपयोगी हुई हैं जैसे आयुष्मान भारत योजना के तहत 3 साल में करीब 8.5 लाख लोगों का निशुल्क इलाज हुआ है भारत सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को उत्तर प्रदेश में बढ़ चढ़कर लागू किया गया है
उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं परिवारों को गैस के मुफ्त कनेक्शन दिए गए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीबों को आवास बना कर दिए गए हैं तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ो रुपयों की क्षतिपूर्ति दी गई है।
किसानों की दशा सुधारने के लिए भाजपा सरकार ने कई अधिक से अधिक कदम उठाए हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के उत्थान के लिए उनकी सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई हैं शिक्षा, स्वास्थ्य नारी सशक्तिकरण को महत्व दिया ताकि नारी सशक्त हो और समाज को एक नई दिशा दे सके मिशन 2022 में फिर से एक बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है वही पारस जैन ने कहा हर व्यक्ति को विकास और कार्य देखना चाहिए सरकार के कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए फिर उसे अपना वोट देना चाहिए वोट देने अवश्य जाएं आप एक वोट आपके और आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा
इसी के साथ पारस जैन ने सब से अपील की है आम जनमानस से मतदान अवश्य करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















