AIRA NEWS NETWORK – मुज़फ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्ग निर्देशन में सिविल लाईन थानाप्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत की सख्त कार्यप्रणाली ने शातिर वाहन चोरो व अपराधियों में खौफ पैदा किया हुए हैं तथा वही बिजेंद्र सिंह रावत व उनकी टीम के मजबूत आधार कहे जाने वाले कच्ची सड़क चौकी प्रभारी मोहित कुमार सिंह व उनकी टीम ने तीसरी बार वाहन बरामद कर वाहन चोर गैंग की कमर तोड़ दी हैं, अपनी शानदार कार्यप्रणाली व व्यहवारिकता से वाहन स्वामियों का का दर्द समझकर, थाना सिविल लाईन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत व उनकी टीम एस आई मोहित कुमार सिंह व एस आई बच्चन सिंह अत्री चोरी हुए वाहनों को बरामद कर वहान स्वामियों के चहरे पर खुशी लाने का काम कर रही हैं।
आज भी थाना सिविल लाईन पुलिस टीम ने एक वाहन चोर गैंग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब आठ मोटरसाइकिले बरामद कर तीन वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिसपर अधिकारीयों ने थाना सिविल लाईन पुलिस के इस सराहनीय कार्यो को लेकर हौसला अफजाई कर पीठ भी थपथपाई
आज पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार ने बताता कि थाना सिविल लाइन प्रभारी विजेंदर कुमार सिंह व उनकी टीम ने मो0सा0 चोरी के अभियोगों का अनावरण करते हुए 03 अन्तर्जनपदीय वाहन चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं तथा चोरी की 08 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद की हैं।थाना क्षेत्र सिविल लाइन व कोतवाली नगर में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मदीना चौक के पास से 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण का नाम व पता अहमद पुत्र जमील निवासी मौ0 किला थाना देवबन्द सहारनपुर व शहजाद पुत्र मौ0 अनीस निवासी मौ0 वक्स दारुलउलूम थाना देवबन्द, सहारनपुर व अफजल पुत्र असलम निवासी मौ0 टपरी थाना देवबन्द, सहारनपुर बताये जा रहें हैं। जिनसे पुलिस ने 02 तमन्चा मय 03 जिन्दा कारतूस 312 बोर व 01 नाजायज चाकू व 08 मोटर साइकिल 01 मो0सा0 स्पलेण्डर प्रो सम्बन्धित CN-370/21 US-379 IPC थाना सिविल लाईन व 01 मो0सा0 सुपर स्पलैण्डर सम्बन्धित CN-573/21 US-379 IPC थाना को0नगर व 01 मो0सा0 हीरो होण्डा NXG सम्बन्धित CN-352/21 US-379 IPC थाना सिविल लाईन व 01 मो0सा0 हीरो होण्डा HF Deluxe व 01 मो0सा0 हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो व 01 मो0सा0 हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस व 01 मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस व 01 मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस भी बरामद किया हैं। दौराने पूछताछ अभियुक्तगण ने बताया कि वह वाहन चोरी कर दूर दराज के गांव में मांग के अनुसार 05-07 हजार रूपये में बेचकर लाभ अर्जित करते हैं।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट






