बिजनौर: कुछ दिन पूर्व नहटौर के मौहल्ला ईदगाह पश्चिमी निवासी फ़रमान पुत्र वहीद शाह उत्तराखंड के कलियर से एक नाबालिग किशोरी को भगा लाया था। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कलियर में मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार की प्रातः वहां से एसआई शिवानी नेगी के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी के घर पर छापा मारा लेकिन वहां किशोरी नहीं मिली।

इस पर पुलिस आरोपी के दो भाइयों को पूछताछ के लिए उठाकर थाने ले आई। बताया जाता है कि उसके बाद पुलिस ने किशोरी को आरोपी के एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। एसआई शिवानी नेगी मामले में कुछ भी बताने इंकार करते हुए आरोपी व किशोरी को अपने साथ कलियर ले गई। प्रभारी निरीक्षक जे.के सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















