बिजनौर: खनन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया जिसमें चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई आनन-फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल खाई में पलटे ट्रक को निकलवाया गनीमत रही कि ट्रक चालक के कोई चोट नहीं आई।
बता दें कि थाना नगीना देहात की खो नदी से खनन भर कर चला ट्रक रास्ते में चौकी टांडा माई दास के पास बाइक को बचाने के चक्कर में गहरी खाई में पलट गया।जिसमें चालक ने बमुश्किल कूद कर अपनी जान बचाई ट्रक चालक ने बताया कि साइड में ट्रक खड़ा होने की वजह से अचानक सामने से बाइक आ गई जिस को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर गया फिलहाल गनीमत रही कि ट्रक चालक के कोई भी चोट नहीं आई सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिए खाई में पलटे ट्रक को बाहर निकाला


















