उत्तरप्रदेश

उधमसिंहनगर पुलिस ने नकली दवा बनाने वाली फेक्ट्री का किया भंडाफोड़

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद. उधमसिंहनगर पुलिस ने नकली दवा बनाने वाली फेक्ट्री का किया भंडाफोड़, 2.50 करोड़ रुपए कीमत की नकली दवाईयां बरामद।

बाबरखेड़ा (शाहगंज) में एक घर में कुछ अवैध गतिविधि की सूचना पर उधमसिंहनगर पुलिस टीम ने छापेमारी की तो पता लगा कि घर में नकली दवाईयों की फैक्ट्री चल रही है। यहां पर 10 व्यक्ति उपस्थित मिले । इस पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ऊधम सिंह नगर को तत्काल मौके पर बुलवाया गया ।

सख्ती से पूछताछ करने पर एक अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी जनपद हरिद्वार में यह काम करने के जुर्म में जेल गया है। पुलिस टीम की देखरेख में दोनों वरिष्ठ औषधि निरीक्षकों द्वारा मौके पर मिली सभी दवाईयों, कच्ची सामग्री को नियमानुसार कब्जे मे लिया गया। चूंकि मौके पर जो मशीने लगी है वो काफी भारी थी। अतः उनको इसी मकान में रखकर मकान को सील किया गया। थाने पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा सभी अभियुक्तगण के विरुद्ध औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 व Trade Mark Act व कापी राइट एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button