AIRA NEWS NETWORK – चूरू के निकटवर्ती गांव सिरसला व ढाणी चारणान के बीच कार व ट्रोले की आपसी भिड़ंत में दो की मौत हो गई। एनएच 52 सिरसला गांव के पास कार में सवार महिला व युवक की मौत हो गई। हादसे में ट्रक की टक्कर से कार चकनाचूर हो गई, । सूचना मिलते ही दूधवाखारा पुलिस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबिक कार चूरू की तरफ आ रही थी, एनएच 52 स्थित सिरसला व ढाणी चारणान के बीच सामने की तरफ से आ रहे ट्रोले से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। सूचना पर हादसे में घायल कार चालक मोमासर निवासी पवन कुमार व ददरेवा निवासी महिला सत्यभामा को पुलिस स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एनएच पर वाहनों की लाइने लग गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी में रखा है


















