टीचर बोला- खुश करोगी तो नंबर बढ़ा दूंगा:10वीं की छात्रा बोली- गंदे कमेंट करता है मास्टर
AIRA NEWS NETWORK – परीक्षा में अच्छे नंबर के लिए एक टीचर लगातार नाबालिग स्टूडेंट को धमकाता रहा। गंदे कमेंट कर टॉर्चर करता रहा। बात नहीं मानने पर फेल करने की धमकी देता रहा। टीचर ने स्टूडेंट से कहा- मुझे खुश कर दो, अच्छे नंबर दूंगा। परेशान स्टूडेंट ने परिजनों को यह बात बताई तो मामला थाने पहुंचा। स्टूडेंट और टीचर के रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना दौसा के लालसोट थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर टीचर की तलाश शुरू कर दी है।
स्कूल के अलग कमरे में बुलाया:
10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया- 16 फरवरी की सुबह करीब सवा 11 बजे मैं स्कूल गई थी। स्कूल में टीचर ओमप्रकाश (30) ने मुझे अपने पास बुलाया। हाथ पकड़कर पास के ही एक खाली कमरे में ले गया। बोला कि तुम मुझे खुश कर दोगी तो मैं तुम्हें पूरे नंबर दूंगा। धमकाया कि अगर ऐसा नहीं किया तो फेल कर दूंगा। इस दौरान ओम प्रकाश मेरे दोनों हाथ पकड़कर मरोड़ता रहा। बात नहीं मानने पर बार-बार फेल करने की धमकी देता रहा।
किसी तरह बचकर घर पहुंची:
पीड़िता ने बताया कि वह बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना अधिकारी अंकेश चौधरी ने बताया कि ओम प्रकाश करीब 4 साल से निजी स्कूल में इंग्लिश का टीचर है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। घटना के बाद से ओम प्रकाश फरार है।
10वीं में पढ़ती है पीड़िता:
पीड़िता ने बताया कि वह फर्स्ट क्लास से इसी स्कूल में पढ़ रही है। इंग्लिश पढ़ाने वाला ओम प्रकाश छेड़खानी करता है। क्लास में भी वह काफी परेशान करता है।






