बॉलीवुड
Trending

Kangana Ranaut ने अब आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी पर साधा निशाना, बोलीं- ‘पापा की परी..

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow
[ad_1]

मुंबईः कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपने अपकमिंग शो ‘लॉकअप’ (Lockupp) को लेकर चर्चा में है, जिसके साथ वह छोटे पर्दे पर एंट्री करने जा रही हैं. इस बीच कंगना रनौत ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर चुटकी ली है. संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस सप्ताह के अंत में रिलीज होने वाली है. लेकिन, इससे पहले , कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए आलिया भट्ट्, गंगूबाई और महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) पर निशाना साधा है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने इस हफ्ते ‘200’ करोड़ जलकर खाक होने की बात कही है.

कंगना लिखती हैं- ‘इस शुक्रवार, बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ जलकर राख हो जाएंगे… एक पापा (फिल्म माफिया डैडी) की परी (जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करते हैं) के लिए क्योंकि पापा साबित करना चाहते हैं कि रोमकॉम बिम्बो अभिनय कर सकती है. फिल्म की सबसे बड़ी कमी गलत कास्टिंग है… ये नहीं सुधरेंगे कोई आश्चर्य नहीं कि स्क्रीन दक्षिण और हॉलीवुड फिल्मों में जा रही हैं … बॉलीवुड को कयामत जब तक फिल्म माफिया के पास शक्ति है.’

kangna ranaut's post, kangan ranaut

कंगना रनौत का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kanganaranaut)
kangna ranaut's post, kangan ranaut

कंगना ने अपने पोस्ट में आलिया भट्ट पर निशाना साधा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kanganaranaut)

कंगना को हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी से एक छोटी लड़की की नकल करते हुए एक वीडियो पर आपत्ति जताते हुए देखा गया था. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने कहा था, ‘क्या इस बच्चे को एक सेक्स वर्कर की नकल मुंह में बीड़ी और कच्चे और अश्लील संवादों के साथ करनी चाहिए? उसकी बॉडी लैंग्वेज देखिए, क्या इस उम्र में इस तरह के एक्ट करना ठीक है? सैकड़ों और बच्चे हैं जिनका इसी तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.’

इस बीच, आलिया से हाल ही में उनके और कंगना रनौत के बीच की जा रही तुलना के बारे में पूछा गया था. KoiMoi से बातचीत के दौरान जब आलिया को उनमें कंगना रनौत और विद्या बालन की छवि खोजने वाले दर्शकों को लेकर अपने विचार शेयर करने के लिए कहा गया, तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सुना. वह कहती हैं- ‘मैंने इसके बारे में कभी कुछ नहीं सुना है.’

[ad_2]

Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button