बॉलीवुड

‘A Thursday’ रिलीज के बाद नेहा धूपिया ने किया खुलासा, इस वजह से हाथ से गई कई फिल्में

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow
[ad_1]

BOLLYWOOD UPDATE – नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इन दिनों अपनी फिल्म ‘ए थर्सडे’ (A Thursday Movie) को लेकर लगातार चर्चा में हैं. इस फिल्म में नेहा धूपिया के अलावा यामी गौतम (Yami Gautam), अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) मुख्य भूमिका में हैं. नेहा धूपिया ने इस फिल्म में एक प्रेग्नेंट लेडी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके किरदार की जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म को भी काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं और सोशल मीडिया पर भी यूजर्स नेहा धूपिया की काफी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, नेहा धूपिया ने अब फिल्म रिलीज के बाद खुद से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है.

https://www.instagram.com/p/CYt3-IdK-DA/?utm_source=ig_web_copy_link

हाथ से गई फिल्म
नेहा धूपिया ने कहा है कि प्रेग्नेंट होने की वजह से उन्हें एक फिल्म से निकाल दिया गया था. इंडिया डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर भी कई बातें की. उन्होंने कहा, ‘ये मेरी दूसरी प्रेग्नेंसी थी. मेहर के समय में मुझे काम क्रिएट करना था. मैंने अपने पॉडकास्ट और अन्य गैर-फिक्शन टेलीविजन शो किया था. मैं खुद से यह सभी चीजें कर रही थी, क्योंकि प्रेग्नेंट होना कोई समस्या नहीं थी. मैंने हमेशा आखिरी तक काम किया, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री का रवैया बदल जाता है.’

https://www.instagram.com/reel/CX9B5ChB_Tp/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रोजेक्ट से हुईं आउट:

उन्होंने शेयर किया की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट से पहले वो कुछ प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें उस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया था. शारीरिक बदलाव होते हैं और जो लोग आपको उस प्रोजेक्ट में रखते हैं वो नहीं चाहते कि आप उस तरह दिखें. इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है कि आप परेशान हो सकते हैं या उनके खिलाफ हो जाएं. आपको बता दें कि ‘ए थर्सडे’ एक हॉस्टेज ड्रामा फिल्म है, जिसमें यामी गौतम 16 बच्चों को बंधक बना लेती हैं और अपनी डिमांड प्रशासन के सामने रखती हैं.

https://www.instagram.com/p/CUhqBzog13V/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म की हो रही तारीफ:

परत दर परत फिल्म खुलते जाती है और एक के बाद एक नया ट्विस्ट भी कहानी में जुड़ते चला जाता है. फिल्म में नेहा धूपिया कैथरीन अल्वरेज के किरदार निभा रही हैं, तो अतुल कुलकर्णी उनके पूर्व पति जावेद की भूमिका में हैं जो खुद भी पुलिस ऑफिसर रहते हैं. वहीं, डिंपल कपाड़िया फिल्म में प्रधानमंत्री की भूमिका में हैं.

https://www.instagram.com/p/CUjakrbqrIh/?utm_source=ig_web_copy_link

बेहजाद खंबाटा की फिल्म:

फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है. फिल्म का निर्देशन बेहजाद खंबाटा ने किया है. उनके डायरेक्शन की भी काफी तारीफ हो रही है. फिल्म को हाल में ही डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है.

[ad_2]

Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button