नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

ब्लाक प्रमुख द्वारा सुनी गई ग्राम वासियों की समस्या

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – नजीबाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत सैदपुर में ब्लाक प्रमुख द्वारा ग्राम वासियों की समस्या को सुना गया एवं ब्लाक प्रमुख ने कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराया! आज प्रातः 11:00 बजे ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल के आवाहन पर ग्राम सचिव जितेंद्र, कुमार, ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में ग्राम वासियों की समस्या को सुना गया! जिसमे ग्राम वासियों ने ब्लाक प्रमुख तप राज सिंह देशवाल के सामने अपनी समस्याओं को जैसे राशन कार्ड संबंधी समस्या, शौचालय संबंधित समस्या, एवं खाद्यान्न संबंधी समस्या आदि को उठाया गया, जिसमें राशन कार्डों का सत्यापन मौके पर ही पंचायत सचिव द्वारा कराया गया!

शौचालय हेतु पात्र व्यक्तियों की सूची बनाई गई, जिसे जिला मुख्यालय भेजने एवं ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया! इस मौके पर ग्राम सैदपुर के ग्राम वासियों ने अपनी सभी छोटी बड़ी समस्याओं को ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल से अवगत कराया! जिसको लेकर सरप्राइज सिंह देशवाल ने कहा की ग्राम में सभी की समस्याओं को सुना जाएगा और समस्याओं का निवारण तुरंत किया जाएगा! उन्होंने कहा मैं सभी ग्राम वासियों के साथ उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा तथा ग्राम वासियों के सुख दुख में हमेशा साथ रहूंगा!

सरफराज अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button