
मैनपुरी /बेवर – सोमवार को उपजिलाधिकारी भोगांव राज नारायण त्रिपाठी ने क्षेत्राधिकारी भोगांव चंद्रकेश के साथ बेवर स्थित मतदेय स्थलों का जायजा लिया एसडीएम ने विशेषकर जिन मतदेय स्थलों पर कई बूथ हैं वहां की सुविधाएं शौचालय, सुरक्षा, बिजली, आवागमन आदि बिंदुओं का निरीक्षण किया कस्बे के भारतीय इंटर कॉलेज में 8 बूथ वहीं अमर शहीद इंटर कॉलेज में 10 बूथ है।
निरीक्षण के दौरान लेखपाल देवेश कठेरिया को बूथों पर मानक के अनुसार सूचना अंकित कराने और लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मतदेय स्थलों पर वालंटियर को लगाकर लोगों को मतदान केंद्र पर बूथों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वही कोविड-19 को देखते हुए कोरोना नियमों के पालन का विशेष प्रयास होगा। जिन भवनों में कई बूथ संचालित हैं उनमें भौतिक सुविधाएं बढ़ाकर कोविड-19 का पालन कराया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं व क्षेत्रीय जनता से मास्क के प्रयोग करने की अपील की।


















