मैनपुरी – लोकेन्द्र कुमार पुत्र सुवेदार सिंह निवासी गुढ़ी थाना घिरोर उम्र 24 वर्ष कल रात से गायब था। सोमवार को लोकेंद्र का शव नहर के किनारे इमली के पेड़ के नीचे नगला सिकरवार रोड़ पर झाड़ियों में मिला।खोजबीन के दौरान जब शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।मृतक के पिता ने सूबेदार पुत्र दौजीराम निवासी गुढ़ी ने थाना प्रभारी पहलवान सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।मृतक के शरीर पर खुचत जैसी चोटों के निशान है।सूचना पर सीओ विजयपाल सिंह भी थाने पहुँच गए है।
पिता सूबेदार ने बताया है कि छोटी उम्र में ही लोकेंद्र की शादी कर दी थी।अभीतक कोई संतान नही है।मृतक टेंपो चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था।करीब आठ महीने पहले मृतक के बड़े भाई की मौत हो चुकी है।मृतक के केवल एक छोटा भाई ही बचा है।मृतक के तीन बहिनें है जिनकी शादी हो चुकी है।मृतक के माता पिता व पत्नी के रो रोकर बुरा हाल है।


















