रामपुर – उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर में करोड़ों दिलों पर राज करने वाला एक मात्र संगठन टीम मोदी सपोर्टर संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी प्रमुख,उत्तर प्रदेश माया पाल देवी ने बिजनौर जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया। इस अवसर भाजपा पदाधिकारी भी शामिल रहे।
माया पाल देवी ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास के मूलमंत्र पर प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है आज योगी सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ को मजबूत बनाने का आह्वान टीम मोदी सपोर्टर संघ ने किया।टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत संगठन दुनिया का नंबर 1 संगठन है।


















