आज़म ख़ान के साथ हो रहे इस राजनैतिक उत्पीड़न का पुरज़ोर विरोध करता हूँ: ईमरान प्रतापगढ़ी

मुरादाबाद – लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि जौहर युनिवर्सिटी के संस्थापक सांसद आज़म ख़ान की तबीयत फिर से बिगड़ गई है, ऑक्सीजन लेवल डाउन होने की वजह से उन्हें फिर से सीतापुर जेल से मेदांता लखनऊ भेजा जा रहा है ।
अभी हफ्ते भर भी नहीं गुज़रा जब उन्हें अस्पताल से जेल में शिफ्ट किया गया था। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि योगी सरकार राजनैतिक दुश्मनी निकालने के लिये मानवता को भी ताक पर रख दे रही है मौजूदा संसद सदस्य होने के बाद भी बिना पूरी तरह ठीक हुए उन्हें अस्पताल से जेल शिफ़्ट करने की एैसी कौन सी जल्दी थी आखिर यूपी सरकार राजनैतिक बदले में और कितना गिरेगी ? इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मैं आज़म ख़ान के साथ हो रहे इस राजनैतिक उत्पीड़न का पुरज़ोर विरोध करता हूँ और सरकार से अपील करता हूँ कि आज़म ख़ान का समुचित इलाज कराया जाये।
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि इतना ज़ुल्म तो कभी किसी सरकार में किसी नेता पर भी नही होता था जितना ज़ुल्म भाजपा सरकार के नेता कर रहे हैं कभी आम जनता पर तो कभी अपने विपक्ष पार्टी के नेताओ पर। इमरान प्रतापगढ़ी में कहा कि में इमरान कहता हूं कि में किसी पर जुल्म नही होने दूँगा चाहे वो किसी भी पार्टी का नेता हो या आम आदमी हो।






