फतेहपुर- मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राज के फतेहपुर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। हाल ही जनपद के सेवा सम्राट अशोक तपस्वी को मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है जो कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में थे। मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना के सभी पदाधिकारी का स्वागत अशोक तपस्वी के फार्म हाउस में रखा गया था।
जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राज और प्रयागराज से आये अतिथि राष्ट्रीय सचिव सुनीत त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के धर्मेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष कपूर सिंह ने लोगों का एक दूसरे से परिचय कराया और नए आये कार्यकर्ताओं को पद वितरित किये गए। जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उपासना सिंह और शोभा सिंह ने जनपद की महिलाओं का प्रतिनिधित्व किया। जहाँ सैकड़ो महिलाओं ने मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना के उद्देश्य और प्रचार प्रसार के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में लोगों को केंद्र और राज्य की योजनाओं के घर घर प्रसार करने की जिम्मेदारी ली।
कार्यक्रम मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना के कोर कमेटी के सदस्य देवब्रत त्रिपाठी देव के दिशा निर्देश में रखा गया था। कार्यक्रम में अशोक तपस्वी, अभिषेक राज, सुनीत त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, कपूर सिंह, देवब्रत त्रिपाठी, धर्मेंद्र जनसेक, सन्तोष कुमार, नफीस छंगू, प्रियम पाण्डेय, अभिषेक श्रीवास्तव, रमाशंकर, आशुतोश लोधी, सुधाकर, कुलदीप निगम, उपासना सिंह, शोभा गुप्ता, नीतू आदि मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















