मुज़फ्फरनगर – आम जन मानस में सुरक्षा के प्रति भरोसा जगाने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय ने अधीनस्थ शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा व पुलिस फोर्स को साथ लेकर नवरात्र और रमजान माह को दृष्टिगत रखते हुए शहर के शिवचौक से होते हुए हनुमान चौक व अन्य जगह पैदल मार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अधीनस्थों को स्पस्ट आदेश दिया हुआ हैं कि वह असामाजिक तत्वों पर अपनी पूरी नजर रखे और शांति व्यवस्था में कोई भी अगर खलल डालेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
वहीं उन्होंने कहा आम जनमानस को भी सोचना चाहिए अगर आप के आस पास कोई अपराधी रहता है या उसके बारे में कोई जानकारी है या आपके घर के आसपास कोई नशा तस्कर रहता है तो उसकी सूचना अपने कोतवाली में दे आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में अपनी पुलिस का सहयोग करें मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















