व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सपा जिला उपाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से की मुलाकात
नजीबाबाद – नगर के मछली बाजार मे जाम लगने की समस्या को लेकर साहनपुर पंचायत के पूर्व चैयरमैन व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने बृहस्पतिवार उपजिलाधिकारी परमानंद झां व पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह से मुलाकात कर । शहर के मछली बाजार मे लगने वाले जाम की परेशानी से अवगत कराया।
वही उच्च अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान के नजीबाबाद कोतवाल दिनेश कुमार गौंड को मौके का निरीक्षण करने के निदँश देते हुए । जल्द से जल्द जाम से आम जनता को निजात दिलाने को कहा। वही देर शाम थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौड़ सहित चौकी इंचार्ज मछली बाजार पहुंचे ओर स्थिति का निरीक्षण किया। सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौड़ से बताया कि बाजार मे दोनो साईट यातायात चलता है।
रोड की चौडाई कम है। जिस वजह से जाम कि स्थिति बनी रहती है। सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि मछली बाजार व हमीद चेयरमैन के चौराहे से कल्लुगंज जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति बने रहने की वजह से करोबार प्रभावित होने के साथ साथ जनता भी जाम की समस्या से जूझ रही है ।साथ ही कभी कभी तो इस चौराहे पर ऐसी स्थिति हो जाती है कि पैदल चलने वाले राहिगिहरो को रास्ता भी नही मिलता है। वही बाजार का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौड़ ने मौका देखकर दोनों साइड वन वे करने की सहमति दी।
यह आपको बताते चलें वरिष्ठ सपा उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी लगातार जनता की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन के सामने रख रहे हैं ताकि आम जनता को समस्या से जूझना ना पड़े वहीं समाजवादी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कोविड-19 को लेकर लोगों को जागरूक पर करते हैं समय-समय पर खाद्य सामग्री के वितरण भी की जाती है जरूरतमंदों को दवाई भी वितरण की जाती है। अभी देखा क्या ऑक्सीजन सिलेंडर भी लोगों को दिए गए खुर्शीद मंसूरी जी की तरफ से किसी को भी परेशानी में नहीं देख पाते हैं ऐसे हैं खुर्शीद मंसूरी एक बार फिर उनका प्रयास सफल रहा लोगों को जाम से निजात भी मिलेगी और लोगों के कारोबार भी चलेंगे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट




























