AIRA NEWS NETWORK – मैनपुरी नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने सोमवार शाम थाना बेवर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, हवालात, शस्त्रागार, सहित थाना परिसर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने आरजीएस व अन्य लम्बित मामलों की जानकारी ली।साथ ही लंबित मामलों में आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कारवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आरोपियों में पुलिस का भय रहना चाहिए।दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों को चेक कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कोरोना वायरस से बचाव के निर्देश दिए। बेवर थाने के निरीक्षण में एसपी ने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और थाने को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने व अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट अमन कुमार


















