नहटौर में गतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा
नहटौर – गुरुवार सायं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के नहटौर पहुंचने पर भूरे कुरैशी के नेतृत्व में रामकुमार, जावेद सेफी, मुर्तुजा हुसैन, महताब कुरैशी, रफीक अहमद, रईस अहमद, मौ.फैजान, इब्राहिम अंसारी, लवकुश, महताब उस्मानी आदि दर्जनों लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीयध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन जरूरी है क्योंकि कमर तोड़ महंगाई ने आम आदमी को व्यथित कर दिया है। कड़ी महनत करने के बावजूद गरीब परिवारों को भरपेट खाना नहीं मिल पा रहा है।
भाजपा राज में किसान, मजदूर, व्यापारी आदि सभी वर्गों के लोग परेशान है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा का जाना लगभग तय है। यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव आदित्य यादव, जिलाध्यक्ष अफजाल चौधरी, प्रदेश सचिव शाहिद प्रधान, युथ बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव रथ यात्रा प्रभारी बिजनौर यूद्धवीर सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव मुनीर सिद्दीक़ी नहटौरी, अनुज चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कुछ देर रूकने के बाद उनका काफिला हल्दौर की और प्रस्थान कर गया।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















