
AIRA NEWS NETWORK – अल्मोड़ा 23 फरवरी अल्मोड़ा 13 वी सिक्ख रेजिमैन्ट ने लगभग तार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद 24 फरवरी को अल्मोडा से बिदा हो रहीहै । लगभग साढ़े चार वर्ष सफलतम कार्य के बाद 13th सिक्ख रेजिमेंट का अल्मो़ड़ा से स्थानान्तरण हो गया है रेजिमैन्ट का अल्मोड़ा में कार्यकाल निर्विवादित रहा ।
सिक्ख रेजिमैन्ट 24 फरवरी को अल्मोड़ा से जा रहीं हैं । रेजिमैन्ट अल्मोड़ा नगर को अपना प्रतीक चिन्ह स्मृति के रूप मे छोडकर जा रही है ।जिसमे सिक्ख रेजिमेंट का एक जवान (कासे की मूर्ति) देश की रक्षा में तैनात है अब यह प्रतिमा अल्मोड़ा में शोभा बढ़ाएगी।, यह मूर्ति सर्किट हाउस के गेट के पास पल्टन फिल्ड गेट के मुख्य द्वार पर सुशोभित कर दी गई है ।मूर्ति के नीचे पट पर सिक्ख रेजिमेंट ने 12 अगस्त 2017 को अल्मोड़ा आगमन व 24 फरवरी 2022 को अल्मोड़ा से जाने की तिथि दर्शाई है!
सिक्ख रेजिमैन्ट के स्थानान्तरण पर अल्मोड़ा नगर के संभ्रान्त नागरिकों ने अल्मोड़ा से बिदा होंने पर सिक्ख रेजिमेंट को भावभीनी बिदाई दी ।आने वाले राजपूताना रेजिमेंट का स्वागत किया। जिसमें डा0 जे सी दुर्गापाल , कटक पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा , सहित कई गण्यमान्य नागरिक शामिल रहे
राजेश सिंघल की रिपोर्ट






