करनाल-हरियाणा

ग्रामीण सडक़ तंत्र में हुआ खासा विस्तार – डॉ. चौहान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल – हरियाणा की मनोहर लाल सरकार के कार्यकाल में पिछले 7 सालों के दौरान प्रदेश के गांवों में सडक़ों का जाल बिछाया गया है। बड़ी संख्या में नई सडक़ों का निर्माण हुआ है। कई और सडक़ों का निर्माण होना अब भी बाकी है। विकास के जो कार्य अब तक लंबित हैं, उन पर भी काम शुरू होगा।

उपरोक्त टिप्पणी हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने प्योंत गांव स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद के दौरान की। गांव में हुए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए डॉ. चौहान ने कहा कि गांव की समस्याओं की चिंता हर ग्रामीण को होनी चाहिए। हर गांव में ऊर्जावान लोगों की एक टीम का होना जरूरी है, जो गांव के सुधार के लिए कार्य करे। इसके लिए जरूरी है कि हम सब निरंतर जागते रहें।

संत शिरोमणि गुरु रविदास के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए डॉ. चौहान ने कहा कि सद्गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण से मोक्ष की यात्रा का मार्ग सुगम हो जाता है। प्रसिद्ध संत वचन सद्गुरु मैं तेरी पतंग में गुरु के प्रति शिष्य की आस्था झलकती है। अर्थात सद्गुरु वह आध्यात्मिक पुरुष है जो जीवात्मा रूपी पतंग की उड़ान को नियंत्रित करता है और उसे आकाश में निरंकुश भटकने से रोकता है।

इस डोर के हाथ से छूटते ही सब कुछ बिखर जाता है। हमारे सभी संतों एवं ऋषि-मुनियों ने प्रभु और प्रभु से मिलाने वाले सद्गुरु के साथ ऐसे ही रिश्ते की बात कही है। संत रविदास ने भी अपने उपदेशों में यही बात कही है। डॉ. चौहान ने कहा कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, व्यक्ति के चेहरे पर न्यूनतम मुस्कान हर समय होनी चाहिए। चेहरे की एक मुस्कान लोगों को अवसाद से राहत देती है।

डॉ. चौहान ने जब ग्रामीणों से प्योंत गांव की समस्याओं के बारे में पूछा तो एक ग्रामीण मोहन ने बताया कि गांव में विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक है। गांव में काफी विकास कार्य हुए हैं जिनमें स्कूल भवन एवं श्मशान घाट का निर्माण शामिल है, लेकिन गांव में योगशाला एवं खेल स्टेडियम का अभाव खटकता है। उसने मांग की कि गांव में व्यायामशाला एवं स्टेडियम का भी निर्माण होना चाहिए। एक अन्य ग्रामीण सुरेंद्र ने गांव में हुए विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए उन सुविधाओं का भी जिक्र किया जिनका अब तक गांव में अभाव है। उसने बताया कि गांव में पहले 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध नहीं थी। इसके लिए बच्चों को बाहर जाना पड़ता था।

अब गांव के बच्चे गांव में ही 12वीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सुरेंद्र ने वर्तमान सरकार द्वारा स्कूल अपग्रेड किए जाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रति आभार जताया। गांव की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए उसने कहा कि प्योंत में स्वास्थ्य केंद्र न होने की वजह से गांव के लोगों को बीमार होने पर चिकित्सा के लिए निसिंग ले जाना पड़ता है।

सुरेंद्र ने मांग की कि गांव में एक पीएचसी होनी चाहिए जहां लोगों का मुफ्त उपचार हो। इसके अलावा उसने व्यायामशाला की जरूरत पर भी बल दिया। सुरेंद्र ने बताया कि प्योंत गांव में पशु चिकित्सालय का भवन तो है, लेकिन उसमें न तो कोई डॉक्टर है, न ही अन्य सुविधाएं। इसके कारण बीमार पशुओं का इलाज कराना मुश्किल होता है। उसने बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए रात में एक लाइनमैन की ड्यूटी लगाने की भी मांग करते हुए कहा कि प्योंत से कतलाहेड़ी एवं अलीपुरा जाने वाली सडक़ों को पक्का किया जाए। इसके अलावा प्योंत से गुल्लरपुर गांव के बीच सडक़ निर्माण की भी मांग की गई।

ग्रामीण सचिन ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद गांव के लोगों में आशा का संचार हुआ है। गांव में काफी विकास कार्य हुए हैं और आगे भी तेज गति से विकास कार्य होने की उम्मीद है। इस दौरान एक अन्य ग्रामीण ने गांव में पुस्तकालय की समस्या का मुद्दा उठाया। उसने बताया कि गांव में पुस्तकालय का भवन तो है, लेकिन इस भवन में न तो पुस्तके हैं और न ही फर्नीचर। इस पर डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने पुस्तकालय के लिए हरियाणा ग्रंथ अकादमी की ओर से पुस्तकें शीघ्र भिजवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बलवान तंवर एवं मिंटू का विशेष आभार जताया। इस मौके पर बलवान एवं मिंटू के अलावा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, भाजपा निसिंग सचिन करडवाल प्रजापति प्योंत, मास्टर सुरेंद्र प्योंत, रोशन लाल प्रजापति प्योन्त, मोहन लाल सैन, ग्राम पंचायत सदस्य डॉ. सुभाष एवं रामफल और मुकेश ढांडा भी मौजूद रहे। गायक प्रवीण मेहरा और अंकुश ढांडा ने कार्यक्रम के दौरान भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button