AIRA NEWS NETWORK – कप्तान सुकीर्ति माधव के आने के बाद से शामली जिले में एक से बढ़कर एक बड़े इनामी बदमाशों की गिरफ्तारीयां भी हो रही हैं।इन बड़े शातिर इनामी बदमाशो को तीसरी बार थानाध्यक्ष बाबरी वीरेंद्र कसाना ने गिरफ्तार करके बेहतरीन पुलिसिंग का नामुना भी दिखा रहे हैं, आज भी थाना बाबरी पुलिस द्वारा 25000/-रूपये का इनामी अन्तर्जनपदीय लुटेरा,अपराधी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का माल एवं अवैध हथियार भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।
थाना बाबरी पुलिस द्वारा लूट में वांछित 25000/-रूपये का इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बाबरी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद शामली, मु0नगर, सहारनपुर के विभिन्न थानों पर लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास एवं अवैध हथियार रखने के आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है । अभियुक्त से चोरी, लूट, डकैती की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है ।
दिनांक 29/30.09.2021 की रात्रि श्री राव बाबू पुत्र इनाम खाँ निवासी ग्राम बन्तीखेड़ा थाना बाबरी जनपद शामली द्वारा उनके चचेरे भाई अहसास पुत्र अब्बास के घर में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा घुसकर लूट की घटना कारित किये जाने के संबंध में थाना बाबरी पर लिखित तहरीर दाखिल की गई थी । दाखिल तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्त के 02 साथी मुन्ना, अफजाल को दिनांक 07/08.12.2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र ही सुनिश्चित कर ली जायेगी।पकड़े गए ईनामी का नाम का नाम आरिफ पुत्र तैय्यब निवासी ग्राम दभेड़ी थाना बुढाना जनपद मु0नगर बताया जा रहा है।
अभियुक्त आरिफ का आपराधिक इतिहास काफी बड़ा हैं 1-मु0अ0सं0 911/17 धारा 395, 412 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर ।
- 2- मु0अ0सं0 940/17 धारा 147,148,149,307 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर ।
- 3- मु0अ0सं0 140/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बुढाना जनपद मु0नगर ।
- 4- मु0अ0सं0 512/18 धारा 380 भादवि थाना गंगोह जनपद स0पुर ।
- 5- मु0अ0सं0 589/18 धारा 394 भादवि थाना मंसूरपुर जनपद मु0नगर ।
- 6- मु0अ0सं0 590/18 धारा 307 भादवि थाना मंसूरपुर जनपद मु0नगर ।
- 7- मु0अ0सं0 591/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बुढाना जनपद मु0नगर ।
- 8- मु0अ0सं0 470/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना गंगोह जनपद स0पुर। पकड़े गए साथ ही नामी बदमाश के कब्जे से
- 1-अवैध 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
- 2-लूटी की नकदी से प्राप्त 2600/- रूपये ।
- 3-01 जोड़ी पायल (सफेद धातु) ।
- 4-01 जोड़ी चुकटी (सफेद धातु)
- 5-01 जोड़ी कानों की बाली (पीली धातु) भी बरामद की हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
- 1.थानाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कसाना थाना बाबरी जनपद शामली ।
- 2.उ0नि0 श्री अजय कसाना थाना बाबरी जनपद शामली ।
- 3.का0 मयन कुमार थाना बाबरी जनपद शामली ।
- 4.का0 मौहम्मद शादाब थाना बाबरी जनपद शामली ।
- 5.का0 अमित कुमार थाना बाबरी जनपद शामली
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















