उत्तरप्रदेश
Trending

कावड़ यात्रा को लेकर मोटा महादेव पर गोष्टी आयोजित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने आगामी त्यौहार कावड़ यात्रा व महाशिवरात्रि को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी प्राचीन मोटा महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजामों का भी निरीक्षण किया गया।

दरअसल आपको बता दें जनपद बिजनौर में आगामी त्योैहार कावड़ यात्रा व महाशिवरात्री को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह व एसपी ग्रामीण श्रीराम अर्ज द्वारा थाना मंडावली क्षेत्रान्तर्गत प्राचीन मोटा महादेव मंदिर पर शिविर संचालक, कांवड़ियों व क्षेत्रवासियों से गोष्ठी कर सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने के लिए अपील की गई।

साथ ही गोष्ठी में आए लोगों से त्यौहार में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी कर आगामी त्यौहारों को सकुशल/शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने व कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रशासन के गाइडलाइन्स का अनुपालन कराने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि सभी लोग अपने आस-पास के शिवालयों में जल चढ़ावा एवं दर्शन करेंगे तथा अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई समस्या होने पर तत्काल सम्बंधित अधिकारी के सरकारी नम्बर पर संपर्क कर अवगत करायें ।साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

जिसमे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रियों के आवागमन के मार्ग, रास्ते में पड़ने वाले पड़ावों की जानकारी, कावंड यात्रा में लगे पुलिस बल, रुट डायवर्जन की तैयारियों की समीक्षा कर लगें। शिव मंदिरों, शिवालयों, देव मंदिरों, यात्रा मार्गों सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

यात्रा मार्गों पर स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित की जाए।संवेदनशील स्थलों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। शिवालयों और शिव मंदिरों में भी प्रकाश सहित उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। विद्युत आपूर्ति और पेयजल सहित यात्रियों के लिए जन-सुविधाओं की उपलब्धता रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button