AIRA NEWS NETWORK – विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।
9.50 AM: एअर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से शाम 4 बजे सीधे मुंबई पहुंचेगी. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यात्रियों को रिसीव करेंगे. 9.30 AM: गुजरात सरकार के मुताबिक रोमानिया से भारत आने वाली पहली फ्लाइट में गुजरात के 44 छात्र हैं.


















