AIRA NEWS NETWORK – सभा की अध्यक्षता वयोवृद्ध श्री रतन सिंह नेगी ने व संचालन ट्रस्ट के सचिव कैप्टन पी एल खंतवाल ने किया । सर्व प्रथम हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी व अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया,तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में डायलिसिस सेंटर का नाम ” स्वर्गीय सरोजनी देवी” के नाम पर रखे जाने का स्वागत किया गया एवम मुख्य मंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानन्द ट्रस्ट के संस्थापक संरक्षक वयोवृद्ध साहित्यकार श्री चक्रधर शर्मा ” कमलेश” को उनके 92 वे जन्मदिन के अवसर पर उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें आर्य गिरधारी लाल स्मृति सम्मान – 2021 * से सम्मानित किया गया ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र लाल आर्य ने कहा कि श्री कमलेश ने 1953 में स्वर्गीय मान सिंह रावत सर्वोदई के साथ मिलकर संस्कृति मंडल की स्थापना की, सन 1973 में साहित्यिक संस्था ” सहित्यांचल ” की स्थापना की , नगर पालिका कोटद्वार में 1956 से 1993 तक पुस्तकायाध्यक्ष रहे, सर्वोदय, वरिष्ठ नागरिक संगठन, विश्वभर दयाल मुनि विश्व कर्मा ट्रस्ट, राजपाल निर्मला बत्रा दयानन्द वेद प्रचार ट्रस्ट आदि संगठनों से जुडे हैं । वे ,”डाक्टर अम्बेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड – 2010″ सहित कई सम्मानों से सम्मानित हैं। उम्र के अंतिम पड़ाव में आज भी नगर निगम कोटद्वार द्वारा संचालित पुस्तकालय को वे अच्छे स्वरूप में देखना चाहते हैं ।
ट्रस्ट के सचिव कैप्टेन पी एल खंतवाल ने कहा कि महर्षि कण्व की पावन भूमि कण्व आश्रम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए , दिल्ली व देहरादून से कण्व आश्रम के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जानी चाहिए जिससे आम जनता व पर्यटको को कण्व आश्रम की सही जानकारी मिल सके।
सभा को चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजय नेगी, श्री रतन सिंह नेगी, बचन सिंह गुसाईं, बीर सिंह ने संबोधित किया तथा बैठक में विनीत तोमर,हिमांशु, संदीप आर्य, विक्की ,प्रवेश नवानी, महेंद्र अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















