विधानसभा बालामऊ के बेनीगंज देहात से गरीब परिवार के घर से पांच बकरियों हुईं चोरी
विधानसभा बालामऊ कोतवाली- बेनीगंज के उलजा निवासी शैलेंद्र राजवंशी के घर में हुई चोरी शैलेंद्र राजवंशी के घर में चोरों ने करीब 1:00 बजे रात को 5 बकरियों की की चोरी जिसमें से 3 बकरी व 2 बकरे है रात को जब सभी लोग सो रहे थे तभी चोरों ने घर पर हमला कर दिया और पांचो बकरियों को लेकर जा रहे थे तभी आहट सुनकर परिवार वाले जाग गए।
जब परिवार वालों ने चोरों को देखा तब शोर मचाया तभी चोर डाला वा महिंद्रा चार पहिया गाड़ी लेकर भाग गए इस घटना की सूचना बेनीगंज कोतवाली में दी गई लेकिन अभी तक उसका कोई भी परिणाम सामने नहीं आया है शैलेंद्र राजवंशी व परिवार वाले वैसे भी गरीबी का सामना कर रहे थें वह अपना जीवन यापन पशुपालन विभाग कृषि करके करते हैं ऐसे परिवार में पशुओं की चोरी होने के पश्चात उनके पास उनके पास जीवन यापन के लिए कोई अन्य साधन नहीं है सरकार गरीब परिवारजनों की मांग है इस घटना की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।


















