कानपुर-उत्तरप्रदेश
Trending

कानपुर पुलिस द्वारा प्रोजेक्ट नई किरण की शुरूआत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरूआत पुलिस अधीक्षक श्रीमान केशव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में की गई। नई किरण में 08 मामले आये जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझानें के बाद 06 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया दोनों परिवारों के पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। नई किरण प्रोजेक्ट से जनपद में बिखरे हुये परिवारों में एक नई रोशनी आयेगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग एक दूसरे को समझे एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान करें एक दूसरे को सम्मान दें तो जिंदगी आराम से कट जाती है छोटी-छोटी बातों पर बहस ना करें घर बनाने में सालों लग जाते हैं और घर तोड़ने में और रिश्ते टूटने में सिर्फ चंद सेकंड लगते हैं ।

पुलिस का प्रयास हमेशा यही रहा है के पति पत्नी का विवाद समाप्त करा कर नए जीवन की शुरुआत कराई जाए, इस कार्यक्रम में प्र0नि0 रेहाना यासमिन खान व नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्यगण श्रीमती कंचन मिश्रा, श्रीमती पूनम गुप्ता, श्री जियाहुल हक, श्री रामप्रकाश सिंह व श्री प्रेम सिंह आदि सदस्यगण मौजूद रहे तथा इन सभी का विशेष सहयोग रहा।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button