नगीना में फार्मासिस्टों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर दिया धरना
नगीना – विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वा० केंद्र नगीना पर ब्लॉक कोतवाली के सभी फार्मासिस्ट ने अभय कुमार कोषाध्यक्ष डी पी ए बिजनौर के नेतृत्व में सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। शनिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नगीना पर कोतवाली ब्लाक के सभी फार्मासिस्ट ने अभय कुमार कोषाध्यक्ष डी पी ए बिजनौर के संचालन व भारत भूषण संयुक्त मंत्री डी पी ए बिजनौर की अध्यक्षता एवं सुंदर सिंह चीफ फार्मासिस्ट सीएचसी नगीना के संरक्षण में फार्मासिस्टों की मांगों के समर्थन में सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। कार्य बहिष्कार में अनूप, लव कुमार, जयेंद्र, अजय मल्होत्रा, अनुज कुमार, रोहिताश कुमार, संजीव कुमार, अनमोल सिंह, काशीराम, चंचल, गुलजार, सलीम आदि ने भाग लिया। अभय कुमार ने बताया कि दिनांक 12 दिसम्बर 2021 तक आंदोलन जारी रहेगा।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















