नगीना – क्षेत्र के गांव क़ाज़ीवाला में चोरों नें एक बन्द मकान को निशाना बनातें हुये लगभग छह लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर मकान स्वामी ने शक के आधार पर नामज़द तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाना मे दी तहरीर में कहा है कि अनुराग नांगलिया पुत्र राम सिंह निवासी इंदिरापुरम गाज़ियाबाद एक कम्पनी में नोकरी करता हू। मेरे पैतृक ग्राम काज़ीवाला में उसकी माता व भाई आदित्य नांगलिया रहते है।पूर्व में पड़ोस के रहने वाले धर्म सिंह उर्फ धर्मेंद्र ने मेरे मकान में जबदस्ती घुसने की कोशिश की जिस पर मेरे द्वारा पुलिस कार्रवाई करने की बात सुन कर वह खामोश हो गया। बाद में उसने आदित्य को एक झूठे मुकदमें में फंसा दिया।
मेरी माता व भाई घर को ताला लगा कर गाज़ियाबाद आ गये।मौका देखकर बन्द मकान का ताला तोड़ कर उसमें रखा कीमती सामान जिसमें सोने के जेवर, बॉक्स, अंगूठी, चूड़ी, गले का हार,जोकि सोने के थे सब चुरा लिये एक मोटरसाइकिल, टीवी सेटपबाक्स, इनवर्टर बेटरा, लेपटॉप, गैस सिलेंडर,बर्तन आदि लगभग छह लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। घटना की जानकारी ग्राम वासी विकास कुमार ने फोन द्वारा दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















