देहरादून-मसूरी रोड पर खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

AIRA NEWS NETWORK – ओल्ड मसूरी रोड, देहरादून पर एक स्कूटी सवार के खाई में गिरने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई, जिस पर सहस्त्रधारा में व्यवस्थित SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक वाहन से उतरकर सड़क किनारे घूम रहा था और अचानक पैर फिसलने से खाई में गिर गया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर सर्वप्रथम घायल युवक को प्राथमिक चिकित्सा दी गयी जिसके बाद स्ट्रेचर द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल भिजवाया गया।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में आरक्षी मनोज जोशी के नेतृत्व में आरक्षी विजेंद्र कुड़ियाल, आरक्षी उमेश भट्ट, आरक्षी गौतम, फायरमैन प्रवीण चौहान, पैरामेडिक्स संजय चौहान, टेक्नीशियन सुमित व चालक दीपक शामिल रहे यहां आपको बताते चलें
आरक्षी मनोज जोशी SDRF की ऊंची चोटियों में रेस्क्यू करने वाली टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिनके द्वारा अनेक उच्चतुंगता अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अक्टूबर में आई आपदा में कैंची धाम, भवाली में फंसे हुए लोगो को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सेनानायक, SDRF श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा आरक्षी मनोज जोशी की रेस्क्यू कार्य के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए रु 1000/ के नगद पारितोषिक से सम्मानित किया गया
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















