नगीना – विश्व मानवाधिकार परिषद ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर यूक्रेन से छात्रों को वापस बुलाए जाने की मांग की है। बुधवार को विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता मौलाना अनवारुल हक के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री को संबोधित एसडीएम शैलेंद्र सिंह को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध जारी है।
यूक्रेन में तमाम छात्रों सहित हजारों भारतीय नागरिक फंसे हुए है ज्ञापन में भारत सरकार से आशा जताई गई है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस- यूक्रेन के बीच शांति बहाली कराने का प्रयास करे। ज्ञापन में भारत सरकार से यूक्रेन मे फंसे छात्रों सहित अन्य भारतीयों को अपने खर्च से भारत वापस लाये जाने की मांग की गई है। एस डी एम को सौंपे गये ज्ञापन पर विश्व मनवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवारुल हक के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद जुबैर, जिला महासचिव मौहम्मद आसिफ, तहसील अध्यक्ष मौहम्मद राशिद, मौहम्मद इकबाल, सुफयान , मौहम्मद तहसीन आदि के हस्ताक्षर हैं।


















