Russia ukraine war would putin attack from nuclear bomb know the details lak

[ad_1]
नई दिल्ली. यूक्रेन पर रूसी हमले का आज पांचवां दिन है. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि दो से तीन दिनों के अंदर पुतिन इस युद्ध को खत्म कर देंगे और यूक्रेन को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे लेकिन पांच दिन बाद भी ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है. इसी खींच के कारण रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सैनिकों को न्यूक्लियर हथियार को अलर्ट पर रहने का आदेश दे दिया है. इससे विश्व के नेताओं को चिंता है कि क्या पुतिन परमाणु बन से यूक्रेन पर हमला करेंगे. यदि ऐसा हुआ तो विश्व इतिहास के लिए यह बेहद अशुभ दिन होगा. पुतिन के इस बयान के विश्लेषक डिकोड करने की कोशिश कर रहे हैं.
विश्लेषकों का मानना है कि पुतिन के दिमाग को पढ़ना किसी के बस की बात नहीं है. पहले ऐसा लग रहा था कि पुतिन यूक्रेन पर हमला नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने किया. इससे पहले भी लग रहा था कि क्रिमिया का अधिग्रहण नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने किया. कम से कम इतना तो जरूर लग रहा था कि यूक्रेन पर फुल स्केल में हमला नहीं होगा लेकिन वह भी हो गया. तो अब पुतिन क्या वाकई परमाणु हमला करेंगे.
पुतिन के बयान पर गौर करने की जरूरत
अगर हमला शुरू होने से ठीक पहले पुतिन के बयान पर गौर करें तो पुतिन ने कहा था कि वह यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान चलाएंगे. लेकिन वास्तविकता में यह सीधा हमला है. पुतिन ने कहा था कि अगर कोई भी हमारे मामले में बाहरी हस्तक्षेप करता है तो उसका वह हाल होगा जो इतिहास में अब तक कभी नहीं हुआ होगा. नोबेल विजेता और नोवाया गजट अखबार के एडिटर दिमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) कहते हैं, पुतिन का यह बयान विश्व नेताओं को सीधे परमाणु युद्ध की धमकी थी. दिमित्री ने कहा, इस टीवी इंटरव्यू पुतिन सिर्फ रूस का ही मालिक नहीं दिख रहे थे बल्कि ऐसा लग रहा था कि वे पूरी धरती के शहंशाह हैं. यह ऐसा ही है जैसे कार का कोई मालिक उसकी चाबी को ऊंगलियों में अपनी मर्जी के हिसाब से जैसा चाहता है, वैसा घुमाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Source link






