AIRA NEWS NETWORK – थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत सोमवार रात रोडवेज बसस्टैंड बेवर से अचानक गायब हो गयी जिससे पूरे महकमे में हड़कम्प मच गया।सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस को सूचना मिली कि गायब हुई रोडवेज बस कन्नौज जनपद सीमा में गांव डालूपुर के सामने डिवाइडर पर दुर्घटनाग्रस्त हालात में खड़ी है।बस के मिलने के बाद पुलिस समेतली रोडवेजकर्मियों ने राहत की सांस ली।
लोनी डिपो की बस संख्या UP14DT3167बेवर से दिल्ली मार्ग पर संचालित होती है।सोमवार शाम साढ़े छह बजे बस बेवर पहुंच गई।बस पर चालक सुधीर सिंह निवासी सराय चक गोविंदपुर बेवर तथा परिचालक गौरव तोमर निवासी नहर पुल के निकट बेवर ड्यूटी पर थे।रात में बस का स्टे बेवर में ही था।इसलिए चालक खाना खाने चला गया वहीं परिचालक अपने घर चला गया।चालक एक डेढ़ घंटे बाद जब लौटा तो बसस्टैंड पर बस नहीं थी।जिसको लेकर चालक हैरान रह गया।
मामले की सूचना चालक द्वारा स्टेशन प्रभारी ममता अग्रवाल को दी गई।वहीं किसी जिम्मेदार ने पुलिस को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा।चालक द्वारा रातभर बस की तलाश की गई बाद में सुबह पता चला कि बस नवीगंज से आगे कन्नौज जनपद में गांव डालूपुर के सामने पुलिया से दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी है।रोडवेज कर्मियों द्वारा मामले की सूचना सुबह सात बजे थाने में दी गयी।बस का पता लगने के बाद रोडवेज कर्मियों तथा पुलिस ने राहत की सांस ली। रोडवेज बस के गायब होने की सूचना पर हड़कम्प की स्थिति बनी रही।क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर तथा प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम द्वारा चालक परिचालक से जानकारी जुटाई गई है।
संवाददाता अमन कुमार


















