नई दिल्ली
Trending

Raksha Bandhan 2024: राहुल गांधी ने लिखा प्रियंका के लिए प्यारभरा संदेश

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

Happy Raksha Bandhan 2024 Wishes: आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर देश के कई बड़े नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति से लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी राखी पर लोगों को खास मैसेज दिया.साथ ही राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका के प्रति रिश्ते व लगाव का भी जिक्र किया हैं…

राहुल गांधी ने लिखा प्रियंका के लिए खास संदेश

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रियंका गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे.”

प्रियंका गांधी ने पुरानी यादों का किया जिक्र

वही, प्रियंका ने भाई-बहन के रिश्ते की तुलना एक रंग-बिरंगे फूलों की क्यारी से की, जहां प्यारी यादें, साझा अनुभव और एक बढ़ती हुई दोस्ती फलती है, जो परस्पर सम्मान, प्यार और समझ पर आधारित है। प्रियंका ने लिखा कि भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियां व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है। भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं, स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं।

SOURCE: Bharat Samachar

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close