उत्तरप्रदेश
Trending

गरीब परिवार का लगातार बारिश के चलते मकान भरभरा कर गिर गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – मौसम विभाग द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था जिसके चलते नजीबाबाद नगर में भी दूसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा बारिश के चलते, हालांकि मौसम तो खुशगवार रहा, लेकिन बारिश को लेकर गरीब लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है! आसमान में बादल छाने के साथ-साथ मौसम खराब होते ही हवाओं के साथ धीमी धीमी वर्षा का दौर पूरे दिन जारी रहा, जिसके चलते रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली तथा दूसरी ओर लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

एक तो करोना जैसी महामारी के चलते उत्तर प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन है, जिसके कारण गरीब तबके का परिवार रोजी रोटी को लेकर बड़ी समस्या से घिरा हुआ है! वही लगातार दो दिन से बारिश हो रही है जिसके कारण एक गरीब परिवार का मकान भरभरा कर जमीन पर गिर पड़ा, बारिश के चलते मकान का लिंटर गिर गया परिवार वालों ने दौड़ कर अपनी जान बचाई! मामला थाना नजीबाबाद के सहानपुर इलाके का है, हबीब पुत्र नन्हे निवासी मोहल्ला सानियान के रहने वाले जोकि राज मजदूरी कर अपने घर की जीवन जीविका चलाते हैं।

उनका बृहस्पतिवार को प्रातः 7:00 बजे अचानक लिंटर गिर जाने से मकान में रखा खाने पीने का सामान कपड़े एवं घरेलू अन्य सारा सामान दब गया, लेकिन समय रहते लिंटर के गिरने का आभास हुआ तो परिवार के सभी लोग घर से बाहर आ गए जिसके चलते गरीब के सर छुपाने की छत तो चली गई, परंतु गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ परिवार के सभी लोग सकुशल है! बुधवार को सुबह से रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

बुधवार कि सुबह से लेकर समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी है! मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना बताई गई है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button