शामली – पुलिस अधीक्षक शामली सुकृति माधव के कुशल मार्ग निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ पी सिंह के नेतृत्व में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बेहतरीन गुड वर्क को अंजाम देते हुए किया सराहनीय काम। नवनियुक्त आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने आते ही एक बेहतरीन गुड वर्क को अंजाम देते हुए 20000 इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है । उल्लेखनीय है कि यह बदमाश काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और फरार चल रहा था लेकिन तेजतरार इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी एवं उनकी टीम की निगाहों से नहीं बच सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।
इस प्रकार इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने आते ही अपने कार्य करने की शैली जलवा दिखा दिया अपराधियों में यह संदेश देने की कोशिश की है कि किसी भी सूरत में कोई अपराधी बक्सा नहीं जाएगा कोई भी कानून के हाथों से बच नहीं सकेगा । थाना आदर्शमण्डी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में किरोड़ी अन्डरपास के समीप हुई लूट की घटना में वांछित 20 हजार रुपये का इनामी लुटेरा सन्नी गिरफ्तार, कब्जे से लूट की रकम, सामान एंव अवैध हथियार बरामद ।
ज्ञात हो कि दिनांक 16.11.2021 को वादी श्री सुशील कुमार पुत्र श्री वेदराम सैनी निवासी तहसीलदार कालोनी थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली द्वारा दिनांक 15.11.2021 को रात्रि करीब 08.00 बजे मोटरसाइकिल से बनत जाने वाले रास्ते पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किरोड़ी अन्डरपास के निकट लूट किये जाने के सम्बन्ध में थाना आदर्शमण्डी पर तहरीर दाखिल की गयी थी । तहरीर के आधार पर थाना आदर्शमण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
घटना का थाना आदर्शमण्डी पुलिस एवं एसओजी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सूचना के 4 दिन के भीतर ही घटना में सम्मलित 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर लूट का अनावरण करने में सफलता प्राप्त की थी । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट की धनराशि के 5500/- रुपये एवं अन्य सामान डेविट/क्रेडिट कार्ड बरामद हुए थे । लूट की घटना का सरगना अभियुक्त सन्नी लूट के उपरान्त फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था । अभियुक्त सन्नी की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस एवं एसओजी पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे थे ।
इसी क्रम में आज दिनांक 24.11.2021 को थाना आदर्शमण्डी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 20 हजार रुपये का इनामी लूटेरा अपराधी सन्नी को लूट की धनराशि के 95000/- रुपये एवं लूटे गये डेविट/क्रेडिट कार्ड अन्य सामान एवं अवैध चाकू सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
अपराध करने का तरीका। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर जानकारी हुई है कि सन्नी ने माजरा रोड़ स्थित एक शराब के ठेके के पास से अपने कुछ साथियों को फोन के जरिये दिनांक 15.11.2021 को माजरा-किरोडी रोड पर बुलाया था । और लूट करने का प्लान बनाया था । उसके साथ 06 अन्य साथी मौजूद थे । शाम करीब 07.00 बजे माजरा रोड़ से किरोड़ी अण्डरपास जाने वाले बनत के रास्ते पर स्कूल के पास खेत छिपकर बैठ गये । और माजरा रोड़ पर शराब के ठेके के पास चिन्हित किये एक व्यक्ति के आने का इन्तजार करने लगा । मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के किरोड़ी मोड़ पर आने अपने साथियों के साथ इशारा करके रुकवा लिया था । और मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से नकदी व पर्स छीनकर भाग निकले । लूटी गई रकम के 95000/- रुपये एवं एटीएम, डेबिड कार्ड एंव अन्य सामान उससे बरामद हुआ है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1-सन्नी पुत्र मोहर सिंह निवासी मोहल्ला पंसारियान थाना कोतवाली शामली जनपद शामली
बरामदगी का विवरण
1-लूट की धनराशि से प्राप्त 95000/- रूपये ।
2-लूट में मिले 06 कार्ड (3 एटीएम कार्ड, 1 पेन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेन्स)।
3-अवैध चाकू
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त सन्नीः
1.मु0अ0सं0 1576/19 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली जनपद शामली ।
2.मु0अ0सं0 222/2021 धारा 392, 120B, 411 भादवि थाना आ0मण्डी जनपद शामली
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1-प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली ।
2-उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली ।
3-उ0नि0 महेश मिश्रा एसओजी जनपद शामली ।
4-का0 सुनील कुमार थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली ।
5-का0 राहुल कुमार थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली ।
6-है0का0 नितिन मलिक एसओजी टीम जनपद शामली ।
7-है0का0 प्रवीन कुमार एसओजी टीम जनपद शामली ।
8- है0का0 विकास धामा थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली ।
9- का0 नितिन त्यागी एसओजी टीम जनपद शामली ।
10- का0 अनिल कुमार एसओजी टीम जनपद शामली
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















