AIRA NEWS NETWORK – आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत साकेत कॉलोनी में रह रही प्राइवेट कॉलेज में अंग्रेजी की लेक्चरार प्रिया शर्मा पत्नी कमल शर्मा निवासी मोहल्ला कायस्थान कस्बा चांदपुर की 29/10/2021 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर पर कमल शर्मा (प्रिया का पति) व अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 02.11.2021 को थाना कोतवाली शहर व स्वाट टीम द्वारा विदुरकुटी चाँदपुर रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त राजू निवासी खदाना थाना मझौला, जनपद मुरादाबाद (25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त) को 01 मोटरसाईकिल व अवैध पिस्टल .32 बोर मय जिंदा व खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया था।
दिनांक 16.11.2021 को राजू के साथी घटना से सम्बन्धित 25-25 हजार रूपये के पुरूस्कार घोषित अभियुक्त 1-विक्रान्त 2-अंकुर उर्फ बिट्टू 3-कपिल उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, आज थाना कोतवाली शहर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा पुलिस कार्यवाही के दौरान मृतका लैकचरार प्रिया शर्मा के पति कमल शर्मा को जजी रोड से गिरफ्तार किया गया है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
रिपोर्ट-अमीन अहमद




























