बैंगलूरु-कर्नाटक
Trending

बंगलोर साउथ के M.P. श्री तेजस्वी सूर्या और तीन अन्य द्वारा दिया गया वर्ग विशेष वाले बयान पर कोई कार्यवाही ना होने पर, आज कर्नाटक हाई कोर्ट में पी.आई.एल. दाखिल किया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बेंगलुरु के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और क्रिमिनल लॉयर बी. बालन ने डिप्टी कमिश्नर से 3 दिन पहले इजाजत मांगने के बाद भी, बंगलोर साउथ के M.P. श्री तेजस्वी सूर्या और तीन अन्य द्वारा दिया गया वर्ग विशेष वाले बयान पर कोई कार्यवाही ना होने पर, आज कर्नाटक हाई कोर्ट में पी.आई.एल. दाखिल किया है ।


बी.बालन का कहना है कि जब तक समाज में बांटने वाले लोग रहेंगे,वह अपनी ज़िंदगी भर इस जंग में उन लोगों के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
कर्नाटक में इन दिनों इस बयान को लेकर काफी राजनितिक गरमा-गर्मी देखने को मिल रही है । सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों कोई ना कोई बयान देकर इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं, जबकि आज किसी भी राज्य में सिर्फ और सिर्फ कोरोना महामारी से निपटने की योजना बन्नी चाहिए थी ।


हम इसे अपने देश का दुर्भाग्य कहें या कुछ और की, इस महामारी के टाइम भी सभी राजनीतिक पार्टियां देश में ऑक्सीजन और दूसरी दवाइयों के अभाव से हो रही मौत और दूसरे परेशानियों से इतर ,अपने पार्टीयों को होने वाले नफा नुकसान को देखकर बयान बाजी कर रही है।


बेंगलुरु से राज की रिपोर्ट

71% LikesVS
29% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button