पत्रकारों के लिए सड़क पर उतरे सपाई

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में हापुड तहसील चौराहे पर रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंप सपा नेता तेजपाल प्रमुख ने कार्यकर्ताओ के साथ गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टोनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर तहसील चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया।
धरने में उपस्थित तेजपाल प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार निर्भीक पत्रकारों की आवाज को दबाने का निरंतर काम करवा रही है। उत्तर प्रदेश में जनमानस के साथ-साथ पत्रकारों, पुलिस एंव विपक्षी नेताओं के अधिकारों का हनन व खुले आम हत्याए होने से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत को समाप्त करने में भाजपा सरकार के नेताओं का शामिल होना पाया जाना सरकार के फेल होने का जीता जागता उधारण है।उन्होंने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की जान माल की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा कानून तत्काल बनाया जाए व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टोनी को तत्काल बर्खास्त कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















