नजीबाबाद – ब्लॉक नजीबाबाद में ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में पंचायत सचिवों का होना अनिवार्य होता है, परंतु आज नजीबाबाद ब्लाक के ग्राम भागूवाला में जन सुनवाई के दौरान पंचायत सचिव अनुपस्थित पाए गए! जबकि पंचायत भवन पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी अपनी अपनी समस्याओं को लेकर मौजूद रहे, परंतु पंचायत सचिवों के अनुपस्थित होने के कारण सभी ग्रामवासी परेशान रहे!
ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल यथासंभव लगभग 3 घंटे ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना, जिसमे मुख्यत: 21 आधार शौचालय हेतु नाला निर्माण आदि रही, ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने खंड विकास अधिकारी के समक्ष समस्या को रख उचित कार्रवाई करने का अहान किया! ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि वह ग्राम वासियों के साथ 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे!
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















