AIRA NEWS NETWORK – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्रनगर ने विधानसभा प्रभारी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्षों मंडल महामंत्री को दिया 2022 के चुनाव की जीत का मूल मंत्र /भारतीय जनता पार्टी जिला मुरादाबाद कि चारों विधानसभाओं के 16 मंडलों की बैठक जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं आयामों को सभी दायित्व वान कार्यकर्ता धरातल पर उतारकर सफल बनाने का कार्य करें।
शक्ति केंद्र के संयोजक एवं प्रभारी मिलकर एक एक बूथ को जिताने की योजना बनाकर कार्य करें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के दम पर हम उन्हें 2022 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं मोदी सरकार ने देश में प्रत्येक पर के कल्याण हेतु ऐतिहासिक जन कल्याणकारी कार्य किए हैं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में अनेक विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया है शिक्षा चिकित्सा एवं कानून व्यवस्था को सुंदर बनाने का कार्य उत्तर प्रदेश में किया गया है प्रदेश में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्य को लेकर हम जनता के बीच में आगामी विधानसभा चुनाव में वोट मांगने चाहेंगे निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत की सरकार पुनःबनाने में सफल होंगे।
जिला प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी पदाधिकारी ए,बी,सी ग्रेड के बूथो की सूची तैयार कर भाजपा के पक्ष में वोट बनवाने में जुट जाएं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने बैठकों में आए सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुरादाबाद जिले की प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक मंडल के शक्ति केंद्रों के संयोजक बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान आदि के कार्य को जल्द पूरा कर सूची जिला कार्यालय पर जमा कमाए हैं सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाते हुए कार्य करें मंच संचालन जिला महामंत्री कमल प्रजापति ने किया ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















