AIRA NEWS NETWORK – मुरादाबाद में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजयुमो श्री अरुण पण्डित जी का प्रवास रहा वही अरुण पंडित ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को भाजपा से जुड़े और भाजपा की योजनाओं की जानकारी भी साथ में दें जो योजना भारतीय जनता पार्टी ने चलाई है ताकि उस योजनाओं का लाभ आमजन अधिक से अधिक उठा सके।
वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से लोगों को के बारे में जानकारी दी वही लोगों से अपील की है कोविड-19 को लेकर घर से निकलते वक्त मास्क अवश्य लगाएं सरकार की गाइडलाइन का पालन करें आप लोग भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।
मुख्य रूप से जिला महामंत्री शुभम राहल जी,जिला मंत्री सुमित दिवाकर जी,अमन ठाकुर जी जिला सोशल मीडिया प्रभारी,मंडल अध्यक्ष निखिल पांडे जी,रचित माथूर जी,हरिओम चौधरी जी, रवि सैनी जी आदि पदाधिकारीगण,एवं मंडलो की समस्त कार्यकारिणी उपस्तिथ रही।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















